Why Denmark is the happiest country in the world?

Why Denmark is the happiest country in the world?

 happiest Denmark, डेनमार्क, happy, खुशी
 happiest Denmark

क्यों डेनमार्क दुनिया का सबसे खुशहाल देश है?


अगर हम खुशहाल देशों के बात करें तो डेनमार्क विश्व का सबसे खुशहाल देश है|एक छोटा सा देश जिसकी आबादी 5.5 मिलियन है|डेनमार्क के कानून के मुताबिक वहां के बच्चों को अच्छी परवरिश देनी होती है|डेनमार्क के लोग अपनी खुशी की शुरुआत घर से करते हैं वो मानते हैं कि घर के लोगों के साथ टाइम बिताना उन्हें खुशी देता है|

Happy democracy, happy denmark
 डेनमार्क

आइए जानते हैं डेनमार्क एक खुशहाल देश कैसे बनता है ?

  • वहां के लोग घर को स्वर्ग जैसा सुंदर और आरामदायक बनाकर रखते हैं ।
  • डेनमार्क में हेगी(hygge) एक खास शब्द है जिसका मतलब है कि परिवार के लोगों के साथ एक आरामदायक खुशनुमा जिंदगी बिताना ।
  • डेनमार्क कि लोग घरों के अंदर बहुत सारी मोमबत्तियां जलाकर रखते हैं ताकि घर की खूबसूरती के साथ-साथ घर में गर्माहट भी बनी रहे ।
  • जिसके साथ साथ डेनमार्क विश्व का सर्वाधिक मोमबत्तियां कंज्यूम करने वाला देश है ।
  • जब हम खुश होते हैं तो हमारे दिमाग से डोपामिन नाम का हार्मोन निकलता है जो हमें खुशी का एहसास दिलाता है ।
  • डेनमार्क के लोग घर और जॉब का बेहतरीन बैलेंस बनाते हैं और वही काम करते हैं जिसमें उनकी रुचि हो, अगर किसी व्यक्ति को काम में रुचि नहीं है तो वह अपनी जॉब आसानी से बदल सकता है क्योंकि वहां की सरकार उस व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता देती है जो कि उसकी सैलरी का 70 से 80% होता है ।
  • वहां के लोग हफ्ते में मात्र 34 से 37 घंटे ही काम करते हैं और बाकी टाइम अपनी फैमिली के साथ बिताते हैं ।
  • वहां के लोग वीकेंड में अपनी हॉबी को इंजॉय करते हैं जो कि उनकी खुशियों और सेहत दोनों के लिए अच्छी है ।
  • वहां अमीर से अमीर लोग साइकिलिंग और बाइकिंग का शौक रखते हैं।
  • वहां के लोगों का खास शौक साइकिलिंग है इसे देखते हुए वहां की सरकार ने 7500 मील का साइकिलिंग ट्रैक बनवाया है।
  • डेनमार्क के लोग वहां की रीति-रिवाजों को बहुत प्यार करते हैं और उनसे जुड़े रहते हैं ।
  • वहां की महिलाओं को मां बनने पर 52 हफ्तों की छुट्टियां दी जाती है ताकि वह अपने बच्चे का पालन पोषण सही तरीके से कर सकें, और तो और वहां की सरकार मां- बाप को दो बच्चों के 6 साल तक का डे केयर सुविधा प्रदान करती है, ताकि बच्चे के माता-पिता अपना पूरा ध्यान काम पर लगा सके ।


अगर हम एक लाइन में बात करें तो वहां के लोगों का काम करने का तरीका, दिलों को खुश कर देने वाले रीति रिवाज, सरकार का भरपूर सहयोग, यह सब मिलकर वहां के लोगों को खुश बनाते हैं।


इसी वजह से पिछले दशक से डेनमार्क वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में नंबर वन देश है ।


 Civil Service Zone

Post a Comment

5 Comments

DEAR READERS-
IF YOU HAVE ANY SUGGESTIONS PLEASE LET ME KNOW IN COMMENT SECTION