Motivational Quotes By Shyam Sundar Pathak Sir(PCS)

Motivational Quotes By Shyam Sundar Pathak Sir(PCS)

Motivational quotes
 Shyam sunadar pathak Sir


श्याम सुंदर पाठक सर एक PCS ऑफिसर है लेकिन विद्यार्थियों से जुड़ाव होने के कारण वह विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी करते हैं। सर एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं इनके कोट्स आपको लक्ष्य की ओर ले जाने के लिए काफी सहायक भी होते हैं।
इनके कोट्स को संग्रहीत करके एक पोस्ट तैयार करने का प्रयास किया है इसे जरूर पढ़ें यक़ीनन आपके जीवन मे सकारत्मकता लाने के लिए सहायक होंगे।



🍁 गुरु के प्रेम को समझ पाना असंभव है। वो एक ऐसा। कारीगर है जो सख्त दिखाई | देता है लेकिन सृजन ही । उसका एकमात्र उद्देश्य होता है। इसलिए उसके ऊपर छोड़ दीजिए । वो जो करेगा, अच्छा ही करेगा।

🍁 दुनिया का आप भरोसा है या नहीं, ये मायने नहीं रखता। बल्कि आपका अपने ऊपर कितना भरोसा है, ये ज्यादा महत्वपूर्ण है।  सारी दुनिया भी आपके ख़िलाफ़ हो जाये, आप पर यक़ीन न करे, तो भी अपने ऊपर से भरोसा डिगने मत देना।

🍁 खुशी औसत जिंदगी जीने से नही मिलती है, खुशी अपना स्वाभाविक विकास करते रहने और अपनी सम्पूर्ण क्षमता के अनुरूप जीने का परिणाम होती है। 

🍁 केवल सपने देखने भर से काम नहीं चलेगा । एक - एक कदम सोच समझकर चलना पड़ेगा । हर समय लक्ष्य पाने का जुनून ही काफी नहीं । | है , सही रणनीति और उसका सफल क्रियान्वयन भी उतनी ही आवश्यक है।

🍁 मन ना लगना - मतलब सीधा । है - अभी अपने लक्ष्य से आपको प्यार ही नहीं हुआ । ख्वाब तो है । लेकिन जुनून नहीं बना अभी क्योंकि जुनूनी व्यक्ति को कहाँ का आराम , कहाँ का चैन , मन ना लगना - ये समस्या तो कभी आती ही नहीं । इसलिए यदि आपका मन नहीं लगता तो स्पष्ट समझ जाईये कि अभी आग पूरी तरह से लगी नहीं है।


🍁 चिंता की बात ये नहीं कि लोग क्या। कहते हैं, आपमें क्या कमियां निकालते हैं, आप पर शक़ करते हैं, चिंता की बात ये है कि आप उसे दिल से लगा लेते हैं। और उन्हें गलत साबित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देते हैं । सच तो ये है कि आप स्वयं को जितना साबित करने की कोशिश करेंगे, दुनिया उतना ही आपको गलत समझेगी, इसलिए | सब तरफ से बेपरवाह होकर अपने | लक्ष्य पर ध्यान दीजिए । दुनिया एक न एक दिन खुद गलत साबित हो जाएगी।

🍁 आपकी एक चूक आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है।  इसलिए हर पल सजग रहिये। अपने लक्ष्य का नित्य - प्रति मूल्यांकन कीजिये। और हाँ , मूल्यांकन के बाद | जो भी कमी नज़र आये , उसे ईमानदारी से दूर अवश्य । । करिये , तभी उस मूल्यांकन का लाभ मिल पायेगा।

🍁 हम सब इंसान हैं, और हर इंसान में कोई न कोई कमी अवश्य होती है, लेकिन ये भी बात सत्य है कि हर इंसान में कोई न कोई खूबी भी अवश्य होती है।  इसलिए हम को किसी इंसान में क्या देखना है - कमी या खूबी , अच्छाई या बुराई - ये हम तय करते हैं, और हम जो ढूंढते हैं - वही बन जाते हैं।

🍁 ऊर्जा बचाना ही महत्वपूर्ण नहीं है , बल्कि उस ऊर्जा का सही | उपयोग करना महत्वपूर्ण है । अपनी ऊर्जा को न केवल बचाना है बल्कि सटीक रणनीति के साथ न्यूनतम ऊर्जा व्यय में चमत्कारिक परिणाम देने हैं।

🍁 असली प्रेम वो है जो आपको आगे बढ़ाए , आपको आपसे ज्यादा समझे , आपकी कमियों को सुधारने के लिए किसी भी हद तक जा सके , आपकी प्रगति ही उसका एकमात्र लक्ष्य हो । प्रेम निजी सुख नहीं बल्कि त्याग और समर्पण मांगता है।

🍁 हर उम्र पर प्राथमिकताएं भिन्न - भिन्न होती है , और होनी भी चाहिए । लेकिन उम्र का कोई भी दौर क्यूँ ना हो , लक्ष्य और शरीर इन दोनों पर बराबर ध्यान देना होगा । लक्ष्य मिल गया लेकिन शरीर हाथ से निकल गया तो भी क्या लाभ ? इसलिए दोनों के मध्य बढ़िया | संतुलन बनाईये।




Civil Service Zone

Post a Comment

0 Comments